कराची, 13 दिसंबर (आईएएनएस)| पाकिस्तान की नौसेना के साथ द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 'थामर अल तैयब' को अंजाम देने के लिए रॉयल ओमान नेवी के दो जहाज कराची पहुंच चुके हैं। दोनों देशों के बीच यह आठवां अभ्यास है। पाकिस्तानी नौसेना ने एक बयान में कहा कि ओमान के नोव अल साद तथा नोव अल बुशरा जहाजों के कराची बंदरगाह पहुंचने पर पाकिस्तानी नौसेना ने एक समारोह में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अभ्यास में 'हार्बर' तथा 'सी' फेज शामिल है, जो पाकिस्तान व ओमान नौसेना की नियमित विशेषता है। हार्बर अवस्था वर्तमान में जारी है, जिसमें जहाजों का पारस्परिक दौरा, चर्चा तथा प्रशिक्षण शामिल है। यह अवस्था सी फेज के लिए तैयारी की तरह है।इस दौरे तथा अभ्यास का उद्देश्य एक समुद्र में शांति सुनिश्चित करने को लेकर संयुक्त समुद्री संचालन के लिए परस्पर क्षमता में सुधार करना है। समुद्री में शांति आर्थिक स्थिरता व विकास तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।यह अभ्यास संचालन तथा रणनीतिक दोनों हो स्तर पर दोनों देशों के बीच समन्वय व समझ के स्तर को बढ़ाएगा। नौसेना अभ्यास 15 दिसंबर तक चलेगा।बयान के मुताबिक, "आरएनओ ग्रुप का दौैरा पाकिस्तान-ओमान की मित्रता की पुष्टि करता है और दोनों देशों के बीच पारस्परिकता व एकजुटता को बढ़ाएगा।"--आईएएनएस
|
|
Comments: