नोटबंदी फैलले को देश की आम जनता और श्रमिकों के लिए एक बड़ा झटका करार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी देश की करोड़ो जनता के लिए एक बड़ा झटका है।
नोटबंदी अदूरदर्शी बताते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर कहा कि नोटबंदी आम नागरिकों के लिए एक बड़ा झटका है और श्रमिकों के लिए अधिकतम झटका है। करोड़ो लोग इस अदूरदर्शी नीति का शिकार हुए है।
नोटबंदी फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार व कालेधन पर थोड़ा सा भी अंकुश नही लगा है। नोटबंदी से लोगों को कड़ी मुशीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
नोटबंदी से हो रही परेशानी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नोटबंदी केे बाद लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
नोटबंदी से परेशान हो कर लोग मर रहें है। देश भर में नोटबंदी से परेशान हो कर अब तक 95 लोग अपनी जान गवां चुके है।
बता दें कि केन्द्र सराकर द्वारा आठ नवंबर को देश में फैले कालेधन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए 500 व 1000 रूपये के नोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया। इससे हो रहीं परेशानियों को लेकर विपक्षी दलों ने सड़क से लेकर संसद तक विरोध-प्रदर्शन किया।
नोटबंदी का विरोध इतना बड़ा रूप लिया कि संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही बाधित हो रही है।
स्रोत- आईएएनएस
|
|
Comments: