झिंजियांग ऊइगर स्वायत्तशासी क्षेत्र के उरुमकी दिवापू अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुड़ने के दौरान उड़ान संख्या 9220 के विमान के आगे का पहिया रनवे पर फिसल गया।
शंघाई एयरलाइंस के मालिक चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के एक सूत्र ने बताया कि विमान पर सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूत्र ने बताया कि चालक दल द्वारा गलत संचालन घटना का कारण है।इस घटना के मद्देनजर शंघाई एयरलाइंस ने कंपनी के उड़ान विभाग के प्रबंधक को पद से हटा दिया है और साथ ही कंपनी के कर्मियों से सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाने का आग्रह किया है।--आईएएनएस
|
|
Comments: