Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time
Home :: World

भारतीय सेना प्रमुख नेपाल दौर पर

Kathmandu, Fri, 11 Nov 2016 NI Wire

भारत अपने पडोसी देश नेपाल से भारत और नेपाल के बीच सैन्य एवं सुरक्षा संबंध को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह के इस तीन दिवसीय यात्रा के लिए नेपाली सेना प्रमुख जनरल राजेन्द्र छेत्री ने आमंत्रित किया था।

भारतीय सेना प्रमुख के इस दौरे से उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और नेपाल के बीच सैन्य एवं सुरक्षा संबंध और मजबूत होगा। इनसे पहले भारतीय राष्ट्रपति पिछले सप्ताह नेपाल के दौरे पर गए थे।

सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुबह नेपाली सैन्य मुख्यालय पहुंचे। यहां भारतीय सेना प्रमुख को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने मध्य काठमांडू के तुंडीखेल स्थित आर्मी पवेलियन में वीर स्मारक पर पुष्पचक्र भी चढ़ाया।

इसके बाद जनरल सिंह ने नेपाल आर्मी वाइव्स एसोसिएशन की तरफ से ऑडिटोरियम हाल में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना प्रमुख दलबीर सिंह अपने नेपाल प्रवास के दौरान वहां के राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह अपनी इस यात्रा के दौरान जनरल छेत्री के साथ रूपनदेहि जिले के सलझंडी स्थित नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में आयोजित नेपाल-भारत संयुक्त समूह प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण एक्स का निरीक्षण भी करेंगे।

बता दें कि बटालियन स्तर का यह संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास 31 अक्टूबर को शुरू हुआ था और यह 13 नवंबर तक चलेगा।

भारतीय जनरल दलबीर सिंह भारतीय सेना के गोरखा रेजीमेंट्स के एक अधिकारी हैं और 5गोरखा राइफल्स की चैथी बटालियन में 16 जून, 1974 को उनकी बहाली हुई थी।

स्रोत-- आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.