नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिनभर आसमान साफ रहेगा।"
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।--आईएएनएस
|
|
Comments: