Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

नील नीतिन मुकेश ने की सगाई, पारंपरिक तरीके से होगी शादी

bumbai, Thu, 13 Oct 2016 NI Wire

नील नितिन मुकेश के फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही महान गायक मुकेश के पोते और बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने एक निजी समारोह में मुंबई की रहने वाली रुकमिनी सहाय से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी करेंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल 2017 में अभिनेता नील नितिन मुकेश शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिछले दिनों दशहरा के शुभ अवसर पर रुक्मिणी सहाय के साथ उन्होंने सगाई कर ली है।

मुंबई के जुहू स्थित एक फाइव स्टार होटेल में आयोजित इस एंगेजमेंट सेरिमनी में उनके कुछ नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। खबर है कि अगले साल के शुरुआत में ही दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

बता दें कि मशहूर ऐक्टर मुकेश के पोते नील ने पारंपरिक रीतरिवाज से अरेंज मैरिज का फैसला लिया है और रुक्मिणी को उनके घरवालों ने ही पसंद किया है। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। दोनों की फैमिली का पुराना रिश्ता चला आता रहा है। जो अब रिश्तेदारी में बदल जाएगी।

नील ने इस खास मौके पर लाल और ब्लैक शेरवानी पहन रखी थी, जबकि रुक्मिणी पिंक और ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। दोनों की इस जोड़ो को परफेक्ट जोड़ी बताई जा रही है।

अपने बेटे की सगाई के समारोह में नितिन मुकेश काफी खुश नजर आ रहे थे। नील ने कहा कि रुक्मिणी उनके लिए परफेक्ट चॉइस हैं। वह उनकी परंपराओं और आदर्शों को अच्छी तरह से समझती हैं और अपनी सादगी और पालन-पोषण से मुकेश फैमिली का दिल जीत चुकी हैं।

अपनी होने वाली बहु के बारे में बताते हुए नितिन मुकेश ने कहा कि नील और रूकमिनी एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों शादी के बाद से परिवार में खुशी का माहौल बना है।

उन्होंने कहा कि शादी को लेकर नील की सोच पारंपरिक है। उसने अपने लिए जीवनसाथी चुनने का काम अपने माता-पिता पर छोड़ दिया था। उसके लिए रुकमिनी से अच्छी जीवनसाथी कोई हो ही नहीं सकती थी।

उन्होंने बताया कि उनकी होने वाली बहू ने अपनी सादगी और व्यवहार से पहले ही पूरे परिवार का दिल जीत लिया है।उन्होंने कहा कि उसमें उन संस्कारों की छवि नजर आती है जिनके साथ नील बड़ा हुआ है।


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.