Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time
Home :: World

प्रधानमंत्री मोदी ने की जापान के सम्राट अकीहितो से मुलाकात

Tokyo, Fri, 11 Nov 2016 NI Wire

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने तीन दिवसीय जापान यात्रा के लिए गुरूवार को टोक्यो पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी यहां होने वाले वार्षिक द्विपक्षीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी यहां जापान के सम्राट अकीहितो से मुलाकात की। यह जानकारी विदेश प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर दिया।

उन्होंने अपने ट्वीट पर बताया कि एक असाधारण औपचारिक बैठक, जो भारत और जापान के बीच अप्रतिम गर्मजोशी को प्रकट करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम सम्राट से मुलाकात की।

विदेश प्रवक्ता ने अपने एक ट्वीट में इसे सभ्यताओं की वार्ता बताया। इसके साथ ही पीएम मोदी और सम्राट अकीहितो ने भारत और जापान के साझा संबंध व एशिया के भविष्य की उज्जवल कामना की।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। पीएम मोदी अपने समकक्ष जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से शुक्रवार को ही दिन में द्विपक्षीय शिखर बैठक को लेकर उनकी मुलाकात होनी है। इससे पहले वह दो द्विपक्षीय व्यावसायिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी और जापान आबे इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री शनिवार को शिंकनसेन हाई-सपीड रेल से कोबे की यात्रा करेंगे। पिछले साल आबे की भारत यात्रा के दौरान जापान ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई-सपीड रेल लिंक के विकास की प्रतिबद्धता जताई थी।

जापान में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले शुक्रवार को यहां जापान के सम्राट अकीहितो से मुलाकात की।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बैंकॉक से सीधे जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचेंगे। वह जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों देशों को व्यापार, निवेश और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक द्विपक्षीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री अपने इस जापान यात्रा को दोनों देशों में व्यापार, निवेश और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा होना बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई है कि इससे न सिर्फ हमारे व्यापार और निवेश संबंध मजबूत होंगे बल्कि भारत में कौशल रोजगार का भी सृजन होगा। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे में भी सुधार होगा और मेक इन इंडिया अभियान को बल मिलेगा।


पीएम मोदी ने जापान को सहयोगी देश बताते हुए भारत और जापान के बीच हाईस्पीड रेलवे सहयोग दोनों देशों के बीच सहयोग को एक बड़ा उदाहरण बताया।

स्रोत-- आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.