यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टिया जुट गई है। इस बीच प्रदेश के सत्ता वाली पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरूवार को प्रदेश की जनता को लखनऊ मेट्रो की सौगात देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव-प्रचार में जुटने की नसीहत दी।
यह बातें सपा मुखिया लखनऊ मेट्रो की परीक्षण गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
इस अवसर पर सपा मुखिया ने सपा कार्यकर्ताओं से मतभेदों को मिटाकर चुनाव-प्रचार को सफल बनाकर पुनः सपा सरकार को सत्ता में लाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सपा की कथनी और करनी में अंतर नही होता है।
इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि मेट्रो समय पर शुरू होने से मुझे खुशी है। सपा की कथनी और करनी में कोई भेद नहीं है, कथनी और करनी में भेद करने वाले भ्रष्टाचारी होते हैं। उत्तर प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि मेट्रो का काम देश के सामने उदाहरण है, जो काम उप्र में हो रहा, वह भारत के किसी राज्य में नहीं हुआ। कोई नहीं कह सकता है कि उप्र में काम नहीं हुआ।
इस दौरान सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अखिलेश को बधाई देते हुए कहा कि उनके साथ कई अनुभवी मंत्री काम कर रहे हैं। उनके कामों की हर तरफ तारीफ हो रही है। कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं, यह मेरी शिकायत है।
बेराजगी की समस्या का ज्रिक करते हुए सिंह ने कहा कि नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए। चार लाख लोगों को हमने रोजगार दिया है, 11 लाख बेरोजगारों को काम देना बाकी है।
इण्डो-पाक सीमा पर शहीद हो रहे जावानों पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश के जवान दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मैंने जवानों के साथ लद्याख में रात बिताई है, उनकी कठिनाई देखी है। सीमा सुरक्षा के मामले में उप्र सबसे आगे है। देश की सीमा पर उप्र के सबसे अधिक जवान तैनात हैं।
स्रोत- आईएएनएस
|
Comments: