देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के लाल परेड मैदान में शौर्य स्मारक उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया।
मनोहर पर्रिकर ने सभा को सम्बोधन में भारतीय सेना के जांबाजों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पिछले दिनों हुए सर्जिकल स्ट्राइक से भारतीय सेना ने अपने शौर्य को दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत देश में शौय कम नही है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में शौर्य सम्मान सभा को संबोधित करते हुए आज पर्रिकर ने भारतीय सेना की पुरानी लड़ाईयों को याद किया।
उन्होंने कहा कि शिवा जी, महाराणा प्रताप और वर्ष 1965 तथा 1971 के युद्ध में हमारे सैनिकों का शौर्य पूरी दुनिया ने देखा है। ऐसा पराक्रम करने वाले सैनिकों में मध्यप्रदेश के सैनिक भी हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बने शौर्य स्मारक को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अहम बताया और इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि यह स्मारक ऐसे मुहूर्त में बना है, जब हमारे सैनिकों ने 29 सितंबर को देश की रक्षा के लिए अपना शौर्य दिखाया है।
उन्होंने कहा कि यह शुभ दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभा में उपस्थित युवाओं को प्रेरित करते हुए मध्य प्रदेश के युवाओं में जोश से भर दिया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज चैहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें।
बता दें कि पिछले दिनों हुए कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे।
जिसके बाद भारतीय सेना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई किया जिसमें पाकिस्तान के 36 आतंकियों को मार गिराया था।
|
Comments: