Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

केजरीवाल के आवास के बाहर 70 भाजपा पार्षद हिरासत में लिए गए (लीड-1)

नई दिल्ली, Fri, 13 Jan 2017 IANS

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे 70 भाजपा पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले भाजपा के एक नेता ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने 120 पार्षदों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा, "हमने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था, लेकिन आधा घंटा बाद उन्हें छोड़ दिया। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।"

प्रदर्शनकारी, हड़ताली सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए धनराशि जारी करने की मांग कर रहे थे।

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सुभाष आर्य के नेतृत्व में आंदोलनकारी केजरीवाल से चौथे दिल्ली वेतन आयोग (एफडीएफसी) के अनुसार नगर निगम का धन जारी करने की मांग कर रहे थे।

पुलिस ने जबरन आंदोलनकारियों को वहां से हटाया और सिविल लाइंस और मौरिस नगर पुलिस थाने ले गए।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी को लेकर उनकी जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है।

तिवारी ने कहा, "यह आश्चर्य की बात है कि एक तरफ दिल्ली स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट से जूझ रही है और दूसरी ओर मुख्यमंत्री पंजाब में अभियान में व्यस्त हैं।"

उन्होंने एक बयान में कहा, "भाजपा पार्षदों द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की कोशिश के बावजूद वह दिल्ली के नागरिकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने से बच रहे हैं।"

पिछले कुछ महीनों में वेतन न मिलने के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईएमसीडी) के सफाई कर्मी एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं, और यह विरोध प्रदर्शन इसी मद्देनजर किया गया है।

भाजपा नियंत्रित नगर निगम ने वेतन न दे पाने के पीछे बजट को कारण बताया है।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.