Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

उप्र : बर्फबारी व पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड

लखनऊ, Fri, 13 Jan 2017 IANS

लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप खिली है लेकिन पछुआ हवाओं की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी और मध्य हिस्से में शीतलहर का असर जारी रहेगा। बर्फबारी और पछुआ हवाओं की वजह से ठंडक और गलन बढ़ गई है। आने वाले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।

गुप्ता ने बताया कि एक दो दिनों तक अगर ऐसी ही स्थिति रही तो पाला पड़ना भी शुरू हो जाएगा और इससे गलन और बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 7 डिग्री, इलाहाबाद का 7.3 डिग्री और आगरा का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.