Search: Look for:   Last 1 Month   Last 6 Months   All time

प्रियंका चोपडा को पीछे कर दीपिका बनी सबसे सेक्सी एशियाई महिला

Mumbai, Thu, 08 Dec 2016 NI Wire

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पहली बार दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला के लिए चुना गया है। उन्होने चार बार की विजेता रह चुकी प्रियंका चोपडा को पीछे करते हुए, सूची में पहले स्थान प्राप्त किया है।

ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘ईस्टर्न आई’ के द्वारा प्रकाशित की गई एक वार्षिक सूची मे अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को पहला तथा प्रियंका चोपडा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है.

 अभिनेत्री दीपिका फिल्म रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन डिजल के साथ हॉलीवुड में जल्द ही नज़र आएंगी। उन्होने अपने बयान में कहा कि यह खब़र सुनकर मैं काफी खुश हुई हूं, लेकिन अलग-अलग लोगों के लिए सेक्सी का मतलब भी अलग होता है, मेरे लिए यह सिर्फ शारीरिक नही है। जिसके साथ आप अच्छा महशूस करते हैं वही सेक्सी है। आत्मविश्वास भी सेक्सी है, मासूमियत और सौम्यता सेक्सी है।

आपको बता दें कि साल 2016 की सबसे सेक्सी महिला चुनने के लिए दुनिया भर के लाखों लोगों ने वोट किया। 

प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर, निया शर्मा तीसरे स्थान पर और आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर रहीं।

शीर्ष 10 में शामिल अन्य कलाकार सनाया ईरानी (छठवें), कैटरीना कैफ (सातवें), सोनम कपूर (आठवें), माहिरा खान (नौंवे) और गौहर खान (10वें) हैं। 

उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी 53 वर्र्षीय नीता अंबानी संपादक की पसंद के रूप में पिछले 13 सालों में शामिल होने वाली पहली महिला हैं। उन्हें 32 वां स्थान मिला है। 


LATEST IMAGES
Manohar Lal being presented with a memento
Manoj Tiwari BJP Relief meets the family members of late Ankit Sharma
Haryana CM Manohar Lal congratulate former Deputy PM Lal Krishna Advani on his 92nd birthday
King of Bhutan, the Bhutan Queen and Crown Prince meeting the PM Modi
PM Narendra Modi welcomes the King of Bhutan
Post comments:
Your Name (*) :
Your Email :
Your Phone :
Your Comment (*):
  Reload Image
 
 

Comments:


 

OTHER TOP STORIES


Excellent Hair Fall Treatment
Careers | Privacy Policy | Feedback | About Us | Contact Us | | Latest News
Copyright © 2015 NEWS TRACK India All rights reserved.