नई दिल्ली, 2 दिसंबर (आईएएनएस)| भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2016 का आयोजन 7 से 11 दिसंबर को सीएसआईआर के राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला परिसर नई दिल्ली में किया जाएगा। यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान के केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। यह विज्ञान महोत्सव का दूसरा आयोजन है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 8 दिसंबर को करेंगे। इजरायल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष मंत्री ओफिर अकुनिस भी महोत्सव में 8 दिसंबर को शामिल होंगे।
ग्रामीण भारत में विज्ञान के महत्व पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) का आयोजन विजन भारती (विभा) के साथ मिलकर कर रहा है। इसका मकसद जनता में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। इस साल के महोत्सव का विषय 'जनता के लिए विज्ञान' है।इस महोत्सव के लिए बजट को बढ़ाकर 12 करोड़ किया गया है, जो बीते साल 4 करोड़ रुपये था।मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा दे रही है। इसमें मूल शोध के साथ नई खोज को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान महोत्सव में करीब 5,000 युवा वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने सांसदों से अपने गोद लिए गांवों से पांच छात्रों को इसमें हिस्सा लेने की पांच को सुनिश्चित करने की बात कही। यह भारत के इतिहास में पहली बार की सांसद पार्टी लाइन से इतर इसमें 3000 से ज्यादा युवा बच्चों को अपने गोद लिए गांवों से भेज रहे हैं।--आईएएनएस
|
Comments: