सीमा पार पाकिस्तान की ओर से संर्घष विराम के उल्लंघन की करतूत बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से ऐसी ही हरकत की गई। जम्मू जिले के पास नियंत्रण रेखा पर रात भर भारतीय और पाकिस्तानी जवानों के बीच गोलीबारी की गई।
सोमवार को जम्मू जिले के पास स्थित नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सुरक्षा बल और भारतीय सुरक्षा बल के बीच रात से गोलीबारी जारी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात जम्मू जिले में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कनाचक, अखनूर, अरनिया सहित आसपास के अन्य जगहों पर भारतीय सेना के जवानों और पाकिस्तानी सेना के बीच मुठभेड जारी है।
उन्होंने बताया कि बीते रविवार देर रात पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी कारण भारतीय चैकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। जिसके जवाब में भारतीय सेना की तरफ से भी फायरिंग की गई।
सोमवार को हुई इस घटना से खौर तहसील के आसपास गांवों के स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते पूरी रात सो नहीं सके।
वहीं इस घटना को लेकर प्रशासन का कहना है कि इस घटना में स्थानीय लोगों के नुकसान को ध्यान में रखते हुए इसका आकलन भी किया जाएगा।
बता दें कि पिछले सितंबर महीने के 18 तारीख को सीमा पार से आतंकियों ने भारतीय सेना के आर्मी वेस पर हमला किया था। जिसमें भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे।
इसके बाद 29 सितबंर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई किया। जिसके बाद से ही दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद से लगातार पाकिस्तान द्वारा सीमा पर संर्घष विराम का उल्लंघन किए जा रहा है।
श्रोत- आईएएनएस
|
Comments: